लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 से मरे लोगों के आश्रितों को वित्तीय मदद मुहैया कराए: गाडगिल

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:30 IST

Open in App

मुंबई, 26 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंत गाडगिल ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार से अपील की कि कोविड-19 के कारण जिन परिवारों ने अपने एकमात्र कमाने वाले सदस्यों को गंवाया है उनके लिए वित्तीय सहयोग योजना की शुरुआत की जाए।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई लोगों की मौत हुई है और उनमें से कई अपने परिवार के लिए कमाई का इकलौता जरिया थे।

उन्होंने लिखा, ‘‘इस तरह के परिवारों को अब वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है जिसमें बच्चों की शिक्षा और बुजुर्गों की देखभाल जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य सरकार को इस तरह के प्रभावित परिवारों की वित्तीय जरूरतों के लिए योजना बनानी चाहिए।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘राज्य सरकार को इस तरह के परिवार के बच्चों की शिक्षा का ख्याल रखना चाहिए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में भर्ती किया जाना चाहिए या ये बच्चे जब तक कमाने लगें तब तक उनके लिए एक निश्चित रकम तय की जानी चाहिए।’’

गाडगिल ने कहा कि सरकार को परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा हेतु एकमुश्त प्रीमियम या जीवन बीमा की पॉलिसी मुहैया करानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे