लाइव न्यूज़ :

केंद्र से ओबीसी जनगणना के आंकड़े जारी कराने के लिए न्यायालय जाए महाराष्ट्र सरकार: पटोले

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:26 IST

Open in App

नागपुर, 12 सितंबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कहा कि राज्य की महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को उच्चतम न्यायालय से केंद्र को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की जनगणना के आंकड़े जारी करने का निर्देश देने की अपील करनी चाहिए।

शीर्ष अदालत ने शनिवार को कहा था कि राज्य सरकार ओबीसी आरक्षण को लेकर स्थानीय निकाय चुनाव स्थगित नहीं कर सकती क्योंकि यह अधिकार केवल निर्वाचन आयोग के पास है। इसी पृष्ठभूमि में पटोले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी आरक्षण बहाल होने के बाद ही आने वाले सभी चुनाव होने चाहिए ताकि इन समुदायों के सदस्यों को कोई ‘राजनीतिक नुकसान’ नहीं हो।

पटोले ने कहा, ‘‘राज्य सरकार को उच्चतम न्यायालय में अपील करनी चाहिए कि केंद्र सरकार को महाराष्ट्र में ओबीसी जनगणना के आंकड़े जारी करने का निर्देश देना चाहिए। राज्य ओबीसी आयोग को भी यथासंभव जल्दी आंकड़े जारी करने चाहिए।’’

गत 27 अगस्त को सर्वदलीय बैठक में आम-सहमति से फैसला किया गया कि जब तक स्थानीय शहरी निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण बहाल नहीं होता, तब तक चुनाव नहीं कराये जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच