लाइव न्यूज़ :

जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा घटाने के बजाए भंडारा आग जैसे मामलों की ओर ध्यान लगाए महाराष्ट्र सरकार: फडणवीस

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:12 IST

Open in App

मुंबई, 11 जनवरी भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार को जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा घटाने जैसे मुद्दों के बजाय भंडारा अस्पताल की आग जैसी घटनाओं को रोकने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस घटना में 10 शिशुओं की मौत हो गई थी।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार द्वारा उनके सुरक्षा घेरे में कटौती के निर्णय का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और वह बिना किसी सुरक्षा घेरे के भी नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जैसे जिलों का दौरा करेंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस और उनके परिवार, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की सुरक्षा घटा दी है, वहीं भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल की सुरक्षा वापस ले ली है।

आठ जनवरी को जारी सरकारी अधिसूचना के अनुसार फडणवीस को अब ‘जेड-प्लस’ श्रेणी के बजाए ‘एस्कॉर्ट के साथ वाई-प्लस श्रेणी’ की सुरक्षा मिलेगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी दिविजा की सुरक्षा ‘एस्कॉर्ट के साथ वाई-प्लस’ श्रेणी से घटा कर ‘एक्स’ श्रेणी कर दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, '' सुरक्षा घेरा हटाने अथवा बरकरार रखने जैसे फैसलों का हमारे ऊपर कोई प्रभाव नहीं होगा। हम इसे लेकर चिंतित नहीं हैं। हम ऐसे लोग हैं जोकि बिना सुरक्षा के ही भ्रमण करते हैं। वर्तमान का सुरक्षा घेरा काफी है और अगर इसे भी वापस ले लिया जाए तो भी मुझे कोई परेशानी नहीं है।''

एक अन्य सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा कि भंडारा के अस्पताल में लगी आग को लेकर लोग गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं।

इस बीच, उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का समर्थन करे तो यह गलत होगा।

भाजपा शासित मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हिंदू महासभा द्वारा गोडसे पर एक अध्ययन केंद्र खोले जाने को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी की।

फडणवीस ने कहा, '' इस देश में कोई भी व्यक्ति नाथूराम गोडसे का समर्थन नहीं कर सकता। राष्ट्रपिता की हत्या करने वाले का देश में अभिवादन स्वीकार नहीं किया जा सकता। अगर कोई ऐसा प्रयास करता है तो यह गलत है।''

एक प्रश्न के उत्तर में फडणवीस ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में औरंगाबाद नगर का नाम बदलकर संभाजीनगर करने का समर्थन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos