लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार नागपुर में ऑक्सीजन उत्पादन इकाई या संयंत्र लगाने पर गौर करे: अदालत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:04 IST

Open in App

नागपुर, 12 अप्रैल बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार से कोविड-19 मरीजों के वास्ते नागपुर में ऑक्सीजन उत्पादन इकाई या संयंत्र लगाने पर गौर करने को कहा ।

न्यायमूर्ति जेड ए हक और न्यायमूर्ति ए बी बोरकर की पीठ कोविड-19 महामारी के बीच नागपुर में दवाइयों एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता को लेकर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसका उसने पिछले वर्ष स्वत: संज्ञान लिया था।

अदालत ने कहा, ‘‘ हम आज की स्थिति को देखते हुए इस मामले को हाथ में ले रहे हैं और हम विभिन्न अधिकारियों की मदद से हल ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। ’’

न्यायमित्र वकील एस पी भंडारकर ने ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी का मुद्दा उठाया जिसका राज्य के खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) की नागपुर इकाई ने खंडन किया।

अदालत ने कहा, ‘‘(कमी है या नहीं है, के) विवाद में गये बगैर हम महाराष्ट्र सरकार को ऑक्सीजन उत्पादन के लिए नागपुर में इकाई/संयत्र लगाने पर गौर करने का सुझाव देते हैं।’’

उच्च न्यायालय की इस पीठ ने राज्य सरकार, मुख्यमंत्री एवं नागपुर जिले के प्रभारी मंत्री को ‘‘आज की स्थिति और दिनोंदिन बिगड़ती जा रही स्थिति को देखते हुए’’ तत्काल इस मामले पर गौर करने को कहा है।

एफडीए की ओर से पेश वकील एम जी भांगडे ने पीठ को बताया कि समर्पित अस्पतालों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रदान की जा रही हैं और इसे दवा दुकानदार अपने काउंटरों पर नहीं बेच रहे हैं।

भंडारकर ने अदालत से कहा कि लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन फर्जी मरीजों के नाम से हासिल कर रहे हैं और उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। अदालत ने प्रशासन से इस मुद्दे की जांच करने को कहा।

अदालत ने एक अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों द्वारा वहां की गयी तोड़फोड़ की हाल की घटना का संज्ञान लिया और पुलिस से डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए