लाइव न्यूज़ :

अपनी नाकामियों पर बहस से भाग रही महाराष्ट्र सरकार: फडणवीस

By भाषा | Updated: December 13, 2020 19:48 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाड़ी सरकार पर ‘‘सभी मोर्चों पर विफल’’ रहने और इस विषय पर बहस से बचने का आरोप लगाया।

राज्य विधानसभा का दो दिवसीय शीतकालीन सत्र आरंभ होने से एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फडणवीस ने दावा किया कि यह ‘‘दरअसल एक दिवसीय सत्र ही है जिसमें अनुपूरक मांगों को पारित करने के लिए केवल छह घंटे का वक्त मिलेगा’’।

फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने सत्तारूढ़ दल की नाकामी के विरोध में सत्र से एक दिन पहले होने वाली रस्मी चाय पार्टी का बहिष्कार किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शीतकालीन सत्र दो हफ्ते का आयोजित करने की विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया और इस बात से भी इनकार कर दिया कि अगले वर्ष बजट सत्र नागपुर में होगा।

फडणवीस ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है, चाहे वह कोविड-19 महामारी से निपटना हो या फिर चक्रवात, भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों की मदद करना हो।’’ उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र को छोड़कर पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण में कमी आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर