लाइव न्यूज़ :

कोयले की कमी के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार: पूर्व केंद्रीय मंत्री अहीर

By भाषा | Updated: October 17, 2021 16:34 IST

Open in App

चंद्रपुर, 17 अक्टूबर पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में बिजली संयंत्रों में कोयले की कमी के लिए राज्य की ऊर्जा मंत्रालय की ‘लापरवाही’ जिम्मेदार है।

अहीर ने कहा कि अनियोजित प्रबंधन कोयले की कमी का कारण बना क्योंकि महाराष्ट्र राज्य बिजली उत्पादन कंपनी (महाजेनको), वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के कई कोयला खदानों के साथ कोयले की खरीद के लिए समझौता नहीं कर पायी।

उन्होंने एक बयान में शनिवार को कहा, ‘‘ महाराष्ट्र ऊर्जा मंत्रालय ने समय पर डब्ल्यूसीएल के साथ कोयला खरीद के संबंध में समझौता नहीं किया जिसकी वजह से राज्य में कोयले की कमी हुई। अगर राज्य सरकार ने चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर इलाके में डब्ल्यूसीएल के धोपताला खदान से कोयले की खरीद में रुचि दिखाई होती तो चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर क्षेत्र में धोपताला परियोजना कई महीने ठप्प नहीं होती।’’

चंद्रपुर जिले से भाजपा के पूर्व सांसद अहीर ने दावा किया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आखिरकार धोपताला कोयला खदानों के साथ दोगुनी कीमत पर कोयला खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। उन्होंने कहा कि अपने ही राज्य से कोयला न खरीदना महाराष्ट्र सरकार की बड़ी विफलता है और अपनी विफलता छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर उंगली उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

महाराष्ट्र के बिजली मंत्री नितिन राउत ने हाल ही में कहा था कि राज्य 3,500 से 4,000 मेगावाट बिजली आपूर्ति की कमी का सामना कर रहा है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की तरफ से ‘कुप्रबंधन और योजना की कमी’ को जिम्मेदार ठहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल