उच्चतम न्यायालय में मराठा आरक्षण रद्द होने के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार: नारायण राणे
By भाषा | Updated: June 1, 2021 00:33 IST2021-06-01T00:33:08+5:302021-06-01T00:33:08+5:30

उच्चतम न्यायालय में मराठा आरक्षण रद्द होने के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार: नारायण राणे
ठाणे, 31 मई भाजपा नेता नारायण राणे ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार पर उच्चतम न्यायालय में मराठा आरक्षण के पक्ष में पैरवी करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''राज्य की महाविकास अघाडी सरकार द्वारा की गई भयंकर चूक का ही नतीजा है कि उच्चतम न्यायालय ने नौकरी एवं शिक्षा में मराठा आरक्षण के कानून को रद्द कर दिया।''
राणे ने राज्य की पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार की तर्ज पर मराठा आरक्षण प्रदान करने की मांग की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।