लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार प्रतिदिन 15 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाने को तैयार : उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:59 IST

Open in App

मुंबई, 28 जून कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर और डेल्टा प्लस के खतरे के प्रति लोगों को आगाह करते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार प्रतिदिन15 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाने के लिए तैयार है।

उपनगरीय क्षेत्र मलाड में विशाल कोविड केयर सेंटर का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करते हुए ठाकरे ने कहा कि महामारी की तीसरी संभावित लहर के खतरे को ध्यान में रखते हुए समय की मांग अधिक सावधान एवं सतर्क रहने की है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य उनकी सरकार के लिए प्राथिमकता है और उन्हें कोविड-19 से बचाने के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ डेल्टा प्लस स्वरूप का भी खतरा है। वैसे तो कोविड-19 के दैनिक मामले घट रहे हैं किंतु लोगों को कोविड उपयुक्त आचरण का पालन करते रहना चाहिए । हम प्रतिदिन 15 लाख लोगो का टीकाकरण करने के लिए तैयार हैं।’’

महाराष्ट्र में अब तक 3,11,59,607 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 26 जून को राज्य में सबसे अधिक सात लाख से अधिक लेागों को टीका लगाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है । उन्हेांने कहा, ‘‘ वैसे अभी कम ही बिस्तर भरे हैं लेकिन कोविड उपयुक्त आचरण का सभी के द्वारा पालन किया जाना है। पहली लहर में हम (सरकार) रिकार्ड समय में बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेस) में विशाल कोविड केंद्र बनाने वाली (देश की) पहली पहली सरकार थे।’’

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किया गया मलाड कोविड केयर सेंटर महामारी की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए यहां स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए स्थापित की जा रहीं चार नयी सुविधाओं में एक है। मलाड कोविड केयर सेंटर में 2170 बिस्तर हैं जिनमें 70 प्रतिशत ऑक्सीजन सुविधा से युक्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल