लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के मुख्य सचिव, डीजीपी को समन जारी करने के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार उच्च न्यायालय पहुंची

By भाषा | Updated: October 13, 2021 14:46 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंते और पुलिस महानिदेशक संजय पांडेय को समन जारी करने के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

केन्द्रीय एजेंसी ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में ये समन जारी किए हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार को यह याचिका दायर की और बुधवार को न्यायमूर्ति नितिन जमादार और न्यायमूर्ति एसवी कोतवाल की पीठ के समक्ष इसका उल्लेख करके इस पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया ।

उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए 20 अक्टूबर की तारीख तय की है।

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में इस महीने की शुरूआत में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे और मुख्य सचिव सीताराम कुंते को समन जारी किये थे और उन्हें इस सप्ताह से पहले पेश होने के लिए कहा गया था।

ये समन पुलिस अधिकारियों के तबादलों और नियुक्ति में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच के सिलसिले में भेजे गये थे।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने इस साल मार्च में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर देशमुख पर ये आरोप लगाए थे। बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी। इस साल अप्रैल में, केन्द्रीय एजेंसी ने देशमुख और कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके बाद देशमुख ने राज्य के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

देशमुख हालांकि लगातार उनके खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां