लाइव न्यूज़ :

लोकल ट्रेन में यात्रा सहित संक्रमण संबंधी पाबंदियों में ढील देने की योजना बना रही महाराष्ट्र सरकार : ठाकरे

By भाषा | Updated: August 7, 2021 17:37 IST

Open in App

मुंबई, सात अगस्त महाराष्ट्र सरकार आने वाले दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी पाबंदियों में और ढील देने की योजना बना रही है और वह लोकल ट्रेन में यात्रा करने के बारे में भी कोई निर्णय ले सकती है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ‘बृहनमुंबई इलेक्ट्रिक आपूर्ति एवं परिवहन’ (बेस्ट) के एक कार्यक्रम में कहा कि होटल और रेस्तरां के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की है और शाम चार बजे के बाद भी पाबंदी में ढील देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिनिधियों को बताया गया है कि कदम दर कदम पाबंदियों में ढील दी जाएगी।

ठाकरे ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र सरकार और ढील देने जा रही है,लेकिन हम हर कदम सावधानीपूर्वक उठा रहे हैं। लोकल ट्रेन में यात्रा करने वालों के संबंध में भी कोई निर्णय लिया जाएगा। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत हैं कि इन कदमों से संक्रमण की अन्य लहर नहीं पैदा हो।’’

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल में 25 जिलों में पाबंदियों में ढील दी,जहां संक्रमण दर कम थी। इनमें सभी दुकानों को रात आठ बजे तक खोलने की मंजूरी दी गई। सरकार ने 17 अगस्त से शहरी और ग्रामीण इलाकों में खास कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने की भी मंजूरी दी।

वर्तमान में मुंबई उपनगरीय ट्रेनों में आम आदमी को यात्रा करने की मंजूरी नहीं है,सिर्फ आवश्यक सेवा के लोगों को ही इसमें यात्रा की मंजूरी है। लोगों की मांग है कि पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की मंजूरी दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग