लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के खिलाफ जांच का आदेश दिया

By भाषा | Updated: April 27, 2021 21:50 IST

Open in App

मुंबई, 27 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में 'प्रारंभिक जांच' का आदेश दिया है।

बाद में सिंह का तबादला होम गार्ड में कर दिया गया था। सिंह ने तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ एक जनहित याचिका भी दायर की थी।

राज्य के गृह विभाग ने 20 अप्रैल को जारी एक आदेश में पुलिस महानिदेशक संजय पांडेय को सिंह के खिलाफ सहायक पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे द्वारा दो फरवरी को दर्ज शिकायत की "प्रारंभिक जांच" करने को कहा।

डांगे की शिकायत में सिंह पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

गृह विभाग का यह आदेश मंगलवार को उपलब्ध हुआ।

पांडेय को सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) द्वारा तैयार एक रिपोर्ट पर भी गौर करने के लिए कहा गया है जिसे सात अप्रैल को पेश किया गया था। आदेश में कहा गया है, ‘‘डांगे द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं के आधार पर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए और राज्य सरकार को जल्द से जल्द पेश की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे