लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिये

By भाषा | Updated: April 10, 2021 23:51 IST

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ प्रांरभिक जांच के आदेश दिये हैं जिसका मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि मुकेश अंबानी की सुरक्षा को खतरे के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये गए निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे जैसे अधिकारी सिंह के मातहत काम करते हुए भ्रष्ट कैसे बन गए।

एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा को खतरे के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा राज्य के गृह विभाग को एक रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद प्रारंभिक जांच (पीई) का आदेश दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच का आदेश एक अप्रैल को जारी किया गया था।

प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या दक्षिण मुंबई में 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक गाड़ी से विस्फोटक मिलने के मामले में सिंह द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई।

जांच यह भी सुनिश्चित करेगी कि क्या सिंह द्वारा उनके आधीन काम कर रहे वाजे के नियंत्रण करने के मामले में दायित्व के निर्वहन में किसी तरह की लापरवाही बरती गई या फिर अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय पांडेय को जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र