लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने बिजली बिल बकाया को लेकर जांच के आदेश दिये

By भाषा | Updated: November 20, 2020 19:31 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवम्बर बिजली बिल के बकाये में वृद्धि के लिए महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को दोषी ठहराते हुए राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकारी बिजली कंपनी की बकाया राशि को लेकर जांच के आदेश दिये हैं।

राउत ने यहां पत्रकारों से कहा कि बिजली के लंबित बिल के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य कैबिनेट ने विचार-विमर्श किया था।

उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा, ‘‘मार्च 2014 के अंत तक, राज्य में बिजली का लंबित बकाया 14,154.5 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 59,149.8 करोड़ रुपये हो गया है।’’

भाजपा महाराष्ट्र में अक्टूबर 2014 से 2019 तक सत्ता में थी और ऊर्जा विभाग पार्टी के पास था।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक के दौरान लंबित बिजली बिलों के मुद्दे पर चर्चा की गई और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। हम निश्चित रूप से इसकी जांच करेंगे।’’

राउत ने भाजपा के उन दावों का भी खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि पिछली देवेन्द्र फडणवीस सरकार के दौरान ऊर्जा विभाग की कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उनकी निगरानी में कंपनियों का मुनाफा धीरे-धीरे कम होता गया।’’

बिजली बिलों में वृद्धि के मुद्दे पर भाजपा के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि अगर पार्टी केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन करती है तो वह खुश होंगे। राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र ने जीएसटी में से महाराष्ट्र का 28,000 करोड़ रुपये का हिस्सा नहीं दिया है।

राउत ने कहा कि ऊर्जा विभाग ने केंद्र से 10,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी मांगी थी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

मंत्री ने हालांकि कहा कि बिजली बिलों में वृद्धि के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को उनके कार्यालय में आना चाहिए और वह बिलों की जांच करवाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos