लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने सुधा भारद्वाज की जमानत याचिका का विरोध किया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:23 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई महाराष्ट्र सरकार ने एल्गार परिषद मामले में गिरफ्तार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज की जमानत याचिका का बंबई उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को विरोध करते हुए कहा कि एक निचली अदालत के अधिकारक्षेत्र के बारे में उनकी दलील गलत है।

भारद्वाज सितंबर 2018 से जेल में हैं। उन्होंने इस तकनीकी आधार पर जमानत का अनुरोध किया था कि जिस अदालत ने शुरूआत में आरोपपत्र का संज्ञान लिया था, उसके पास ऐसा करने की शक्ति ही नहीं थी।

महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोणी ने दलील दी कि इस मामले में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) लगाया गया था और मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 2020 मे अपने हाथ में ले ली थी। उन्होंने कहा कि एनआईए ने जब इसकी जांच की जिम्मेदारी संभाली तभी से यह मामला एक विशेष अदालत के दायरे में आ गया था।

उन्होंने कहा कि तब पुणे की सत्र अदालत के पास अधिकार क्षेत्र था।

उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा दी गई दलील गलत है।

न्यायामूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की पीठ 23 जुलाई को याचिका की सुनवाई जारी रखेगी।

भारद्वाज के मुताबिक, पुणे की जिस अदालत ने उन्हें और आठ अन्य को पुलिस हिरासत में भेजा था, उसके पास यूएपीए मामले के तहत सुनवाई की शक्ति नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया