लाइव न्यूज़ :

मराठा कोटे पर न्यायालय में मुकदमा जीतने के प्रति आश्वस्त नहीं है महाराष्ट्र सरकार: भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: December 24, 2020 13:06 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर भाजपा सांसद संभाजी छत्रपति ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि महाराष्ट्र सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े (एसईबीसी) वर्ग में मराठा कोटा देने के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई जीतने के प्रति आश्वस्त नहीं है।

इससे एक दिन पहले सरकार ने मराठों को आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के कोटे के तहत शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश और नौकरी देने का निर्णय लिया था।

सरकार ने बुधवार को कहा था कि जिनके पास ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र है वह एसईबीसी वर्ग के तहत आरक्षण का लाभ नहीं ले सकेंगे।

साल की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय ने एसईबीसी वर्ग में मराठों को आरक्षण देने पर रोक लगा दी थी जिसे महाराष्ट्र सरकार ने चुनौती दी थी।

न्यायालय की संवैधानिक पीठ के समक्ष मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को होनी है।

भाजपा से राज्य सभा सदस्य छत्रपति ने कहा, “ऐसा लगता है कि राज्य सरकार इस बारे में आश्वस्त नहीं है कि वह उच्चतम न्यायालय में एसईबीसी आरक्षण कोटे के लिए कानूनी लड़ाई जीत पाएगी। अगर न्यायालय ने राज्य के एसईबीसी कोटे को समाप्त कर दिया तो यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी हो जाएगी।”

उन्होंने कहा, “ईडब्ल्यूएस कोटा सामान्य वर्ग के उन सभी लोगों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। यह कोटा केवल मराठा समुदाय के लिए नहीं है, लेकिन एसईबीसी आरक्षण मराठा समुदाय के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र