लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने ओबीसी, एसबीसी छात्रों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:38 IST

Open in App

नागपुर, 31 मई महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को ओबीसी, एसबीसी और वीजेएनटी श्रेणी के छात्रों के लिए वाणिज्यिक पायलट प्रशिक्षण मुहैया कराने के साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। इसका लाभ करीब 40,000 छात्रों को मिलेगा।

राज्य के समाज कल्याण मंत्री विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में संवाददाताओं से कहा कि यह योजनाएं महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (महाज्योति) के तत्वावधान में शुरू की गईं हैं।

उन्होंने कहा, '' महाज्योति के निदेशक मंडल ने इन योजनाओं को मंजूरी प्रदान करने के लिए सोमवार को नागपुर में बैठक की।''

मंत्री ने कहा कि योजनाओं के अंतर्गत इन श्रेणी के छात्रों को कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को महाज्योति और बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए 150-150 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश दिए हैं।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), विमुक्त जाति खानाबदोश जनजाति (वीजेएनटी) और विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) श्रेणी के छात्रों को मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो