लाइव न्यूज़ :

बड़ी परियोजनाओं के मामलों की सुनवाई के लिए नयी व्यवस्था बनाने पर विचार कर रही है महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: June 20, 2019 02:49 IST

विधान परिषद में विपक्षी नेताओं के एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का अदालत के अधिकारों के हनन की कोई मंशा नहीं है।

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार 100 करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं के खिलाफ मुकदमों की सुनवाई के लिये एक नयी व्यवस्था के सृजन के बारे में कानूनी राय लेगी।

विधान परिषद में विपक्षी नेताओं के एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का अदालत के अधिकारों के हनन की कोई मंशा नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार के विधि एवं न्याय विभाग से इस मामले पर राय लेगी। उन्होने कहा कि सरकार उच्च लागत वाली परियोजनाओं के बारे में एक नयी व्यवस्था की संभावना तलाशेगी।

इससे पहले विपक्षी सदस्यों ने यह जानना चाहा था कि बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने में देरी क्यों हो रही है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सही है कि ऐसी परियोजनाओं के कानूनी विवादों में उलझने की वजह से इनमें विलंब हो रहा है और इनकी निर्माण लागत बढ़ रही है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल