लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार दिल्ली के लिए ट्रेन एवं विमान सेवाएं अस्थायी रूप से रोकने पर कर रही विचार

By भाषा | Updated: November 21, 2020 15:54 IST

Open in App

मुम्बई, 21 नवंबर महाराष्ट्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर वहां से आने-जाने वाली ट्रेन एवं विमान सेवाएं निलंबित करने पर विचार कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रधान सचिव संजय कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘राज्य में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा चल रही है और दिल्ली से ट्रेनों एवं विमानों की आवाजाही का निलंबन उनमें से एक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अबतक इस पर कोई फैसला नहीं किया गया है।’’

सूत्रों ने बताया कि हाल ही में मुम्बई में हुई एक बैठक में चर्चा हुई कि जिन राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां से महाराष्ट्र आने वाले लोगों के जरिये संक्रमण को फैलने के लिए कदम उठाने की जरूरत है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,640 मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 17,68,695 हो गयी। महामारी से मृतकों की संख्या 46,511 पर पहंच गई है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 6,608 नये मरीज सामने आने के साथ ही वहां कोरोना वायरस के मामले 5.17 लाख से अधिक हो गये। इस दौरान 118 और मरीजों की मौत से मृतक संख्या ब़ढकर 8,159 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन