लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार का टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोगों को छूट देने का विचार : पवार

By भाषा | Updated: July 24, 2021 17:43 IST

Open in App

पुणे, 24 जुलाई महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह टीका लगवा चुके लोगों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगायी पाबंदियों से छूट देने पर विचार कर रही है।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि सरकार दुकानों और रेस्त्रां को शाम चार बजे तक बंद करने का समय बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि सप्ताहांत पर छूट देने का फैसला अगले हफ्ते लिया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य उन लोगों को छूट देने पर विचार कर रहा है जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली है। इससे नागरिक टीका लगवाने के लिए प्रेरित होंगे।’’ उन्होंने कहा कि दुकानों और रेस्त्रां को बंद करने का समय शाम चार बजे से बढ़ाकर सात बजे किए जाने की मांग की जा रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम दुकानों तथा रेस्त्रां का समय बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं लेकिन अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे। हम सोमवार को विशेषज्ञों से मुलाकात कर रहे हैं जिसके बाद सप्ताहांत पर छूट देने पर फैसला लिया जाएगा।’’

पवार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पिछले महीने के मुकाबले और अधिक लोगों को टीका लगाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्सा बुनियादी ढांचा बनाने जैसे कई कदम उठा रही है।

पवार ने कहा, ‘‘तीसरी लहर की संभावना के बारे में कई खबरें हैं। पहली और दूसरी लहर मे अस्पतालों में मरीजों के अधिक संख्या में भर्ती होने, ऑक्सीजन वाले बिस्तर, वेंटीलेटर और मेडिकल ऑक्सीजन की मांग की रिपोर्टों के आधार पर हम पुणे जिले में महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रहे हैं।’’

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,753 नए मामले आए और 167 लोगों ने जान गंवाई। इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 62,51,810 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,31,205 पर पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे