लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने विधायकों का क्षेत्र विकास कोष बढ़ाया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:50 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विधायकों के सालाना स्थानीय क्षेत्र विकास कोष को तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर चार करोड़ रुपये कर दिया है। उनके कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी और इसे दशहरे का उपहार करार दिया।

पवार के पास वित्त विभाग भी है। महाराष्ट्र में विधान सभा के 288 सदस्य और विधान परिषद के 62 सदस्य (मनोनीत सदस्य शामिल नहीं) हैं।

पवार के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस वृद्धि से विधायकों को 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कोष मिलेगा और इस कदम से विधायकों को विकास के लिए सालाना कुल 1,400 करोड़ रुपये मिलेंगे।

बयान में कहा गया है, "उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विधायक (स्थानीय क्षेत्र विकास) कोष के तहत राशि बढ़ाने का अपना वादा पूरा किया है। अब, प्रत्येक विधायक के पास अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए चार करोड़ रुपये का कोष होगा।"

बयान में कहा गया है कि पिछले डेढ़ साल से केंद्र ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपीलैड) कोष पर रोक लगा दी है, लेकिन महाराष्ट्र के वित्त मंत्री ने विधायक कोष की राशि बढ़ा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो