महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पुणे में खत्म की लॉकडाउन में दी गई छूट, कहा- लोग नहीं समझ रहे हैं अपनी जिम्मेदारी
By सुमित राय | Updated: April 21, 2020 20:50 IST2020-04-21T20:38:24+5:302020-04-21T20:50:21+5:30
महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 5218 मामले सामने आ चुके हैं और राज्य में सबसे ज्यादा मामले मुंबई तथा पुणे में ही हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन में दी गई छूट को मुंबई और पुणे में खत्म कर दिया है। (उद्धव ठाकरे फाइल फोटो)
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पुणे में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों और लोगों गैरजिम्मेदारी के बाद लॉकडाउन की छूट को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के बाकी हिस्सों में लॉकडाउन में दी गई आंशिक छूट जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री आवास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि लॉकडाउन में छूट देने के लिए 17 अप्रैल को जारी किया गया आदेश मुंबई और पुणे में लागू नहीं होगा। क्योंकि लॉकडाउन में मिले छूट के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और इससे महामारी के बढ़ने का खतरा है।
it is hereby directed in so far as Mumbai Metropolitan Region (MMR) and the Pune Metropolitan Region (PMR) area is concerned the orders issued on 17th April 2020 shall not apply and the position prevailing prior to the issuance of 17th April 2020 Order shall be reinstated. (2/2) pic.twitter.com/bYxO0xg20I
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 21, 2020
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया, "महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 552 नए मामले मिले हैं, इसके अलावा 19 मौतें भी हुईं है। इसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5218 हो गई है और अब तक राज्य में 251 मौतें हुईं हैं। आज अस्पतालों से 150 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 722 है।"
महाराष्ट्र में आज 552 नए #COVID19 मामले मिले हैं, इसके अलावा 19 मौतें भी हुईं, कुल मामलों की संख्या 5218 हो गई है। अब तक राज्य में 251 मौतें हुईं। आज अस्पतालों से 150 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 722 है: महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग pic.twitter.com/9gQMqDYLV0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2020
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 18985 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 603 लोगों ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा दी है और 3259 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और अभी देश में कोरोना के कुल 15122 एक्टिव केस मौजूद हैं।