लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने कड़ी पाबंदियां लागू करके जनता को धोखा दिया है: भाजपा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:37 IST

Open in App

पुणे,छह अप्रैल भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में ‘‘कड़ा लॉकडाउन’’ लागू करने जनता के साथ ‘‘धोखा’’ किया है। भाजपा ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि कारोबारी और आम आदमी सत्ता में बैठे लोगों की यह ‘‘धोखाधड़ी’’ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि राज्य में पिछले कुछ दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के मद्देनजर सरकार ने सोमवार से 30 अप्रैल तक सप्ताहांत में लॉकडाउन और सप्ताह के दिनों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की रविवार को घोषणा की थी। इसके अलावा निजी कार्यालयों, सिनेमाघरों और सैलून आदि स्थानों को भी बंद करने की घोषणा की गई थी।

पाटिल ने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और देवेन्द्रजी (फडणवीस) के बीच बातचीत में यह तय हुआ था कि सरकार सोमवार से शुक्रवार तक मिनी लॉकडाउन लगाएगी,लोकिन जारी अधिसूचना में कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं।’’

उन्होंने कहा कि अनेक व्यापार संगठन नयी पाबंदियां का विरोध कर रहे हैं।

पाटिल ने कहा,‘‘ उन्होंने मुझसे कहा है कि चाहे उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाए, वे अपना कारोबार जारी रखेंगे।’’

भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री ठाकरे पर तंज करते हुए कहा,‘‘ मातोश्री में बैठ करके लॉकडाउन की घोषणा कर देना और व्यापार बंद करवा देना बेहद आसान है... रेहड़ी-पटरी वालों, घरेलू कामगारों और जरूरतमंदों को पैकेज दीजिए।’’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2024 में होने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले बूथ व्यवस्था को मजबूत बनाने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों