लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं के संपर्क करने के कारण रेमडेसिविर आपूर्तिकर्ता को परेशान कर रही महाराष्ट्र सरकार:फडणवीस

By भाषा | Updated: April 18, 2021 09:40 IST

Open in App

मुंबई, 18 अप्रैल महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार केंद्रशासित प्रदेश दमन के एक रेमडेसिविर आपूर्तिकर्ता को परेशान कर रही है, क्योंकि राज्य में इस दवाई की आपूर्ति के लिए भाजपा नेताओं ने उससे संपर्क साधा था।

फडणवीस ने शनिवार रात संवाददाताओं से कहा, ‘‘दमन स्थित ब्रुक फार्मा प्राइवेट लिमिटेड रेमडेसिविर की निर्यातक है। महाराष्ट्र में इस दवा की कमी को देखते हुए हमने उससे संपर्क साधा था और इसकी खेप राज्य में भेजने को कहा था। हमने इस बारे में राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) मंत्री राजेंद्र शिंगणे को सूचित किया था और आवश्यक अनुमति के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया था।’’

फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर और विधान परिषद सदस्य प्रसाद लाड ने कुछ दिन पहले दमन जाकर ब्रुक फार्मा के अधिकारियों से मुलाकात की थी और उनसे निर्यात के लिए रखा गया माल महाराष्ट्र में बेचने का अनुरोध किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी की ओर से उन्हें बताया गया कि यदि केंद्र और राज्य सरकारें मंजूरी देंगे तो वे पूरा माल महाराष्ट्र को बेच देंगे।’’

फडणवीस ने कहा, ‘‘रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने भी रेमडेसिविर के निर्यात योग्य माल की महाराष्ट्र में बिक्री के लिए आवश्यक आदेश दे दिए हैं, लेकिन मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि राज्य के एफडीए मंत्री के एक विशेष कार्याधिकारी ने भाजपा नेताओं के सुझाव पर केंद्र से बात करने को लेकर ब्रुक फार्मा के मालिक को कथित तौर पर धमकी दी।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘रेमडेसिविर की आपूर्तिकर्ता दवा कंपनी के एक निदेशक से पुलिस ने शीशियों के भंडार के बारे में पूछताछ की थी। विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस ने पश्चिमी उपनगर के विले पार्ले में फार्मा कंपनी के निदेशक को पकड़ा था।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘वह दवा निर्माता है और रेमडेसिविर की शीशियों के निर्यात का काम करता था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘निर्यात पर पाबंदी लगने के बाद, उसने कम से कम 60,000 शीशियों को जमा कर रखा था। राज्य और केंद्र सरकार ने उन्हें इस माल को बाजार में बेचने की इजाजत दी थी। चूंकि कोई उल्लंघन नहीं हुआ है इसलिए मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। उनसे माल के बारे में पूछताछ की गई जिसके बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेज दिखाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे