लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Government: 31 मई तक किलों को अतिक्रमण मुक्त करो?, देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, महाराष्ट्र में 47 किले केंद्र और 62 राज्य द्वारा संरक्षित, 300 किले संरक्षण रहित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2025 12:40 IST

Maharashtra Government: महाराष्ट्र में 47 किले केंद्र द्वारा संरक्षित हैं, 62 राज्य द्वारा संरक्षित हैं और लगभग 300 किले संरक्षण रहित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभविष्य में अतिक्रमण रोकने के मकसद से सरकार सतर्कता समितियां भी गठित करेगी।सांस्कृतिक धरोहरों के ऐतिहासिक और सौंदर्य संबंधी महत्व को संरक्षित करना है। मासिक बैठक करेंगी और राज्य सरकार को नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

Maharashtra Government:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य भर के किलों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने 31 मई तक अवैध अतिक्रमण को हटाने का लक्ष्य तय किया है। अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारियों को 31 जनवरी तक किलेवार अतिक्रमण की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्थित दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियां गठित की जाएंगी, जो एक फरवरी से 31 मई तक चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाए जाने की निगरानी करेंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में अतिक्रमण रोकने के मकसद से सरकार सतर्कता समितियां भी गठित करेगी।

फडणवीस ने कहा, ‘‘निर्णायक कार्रवाई के लिए जनता की मांग बढ़ रही थी और सरकार ने इसके अनुसार यह कार्रवाई की है।’’ महाराष्ट्र में 47 किले केंद्र द्वारा संरक्षित हैं, 62 राज्य द्वारा संरक्षित हैं और लगभग 300 किले संरक्षण रहित हैं। इस पहल का उद्देश्य इन सांस्कृतिक धरोहरों के ऐतिहासिक और सौंदर्य संबंधी महत्व को संरक्षित करना है।

राज्य सरकार ने सोमवार को सरकारी संकल्प (जीआर) जारी कर किलों पर अतिक्रमण से निपटने के लिए समितियों के गठन का आदेश दिया। राज्य के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने कहा, ‘‘जिला स्तरीय समितियों में पुलिस आयुक्त, नगर निगम प्रमुख, वन अधिकारी और पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि अतिक्रमणकारियों से ठीक तरह से निपटा जाए और कानून-व्यवस्था बनी रहे।’’ उन्होंने कहा कि समितियां प्रगति की समीक्षा करने के लिए मासिक बैठक करेंगी और राज्य सरकार को नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

यह कदम कोल्हापुर जिले के विशालगढ़ किले पर अतिक्रमण के बाद उठाया गया है। शेलार ने कहा कि इस पहल में मौजूदा अतिक्रमण को हटाना और यह सुनिश्चित करना शामिल है कि ये ऐतिहासिक धरोहर भावी पीढ़ियों के लिए अच्छी तरह संरक्षित रहें।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन