लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी से संबद्ध किलों के संरक्षण के लिए समिति बनायी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:05 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और काल से जुड़े छह किलों का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एक समिति की देखरेख में संरक्षण किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को जारी की गयी एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार इस संरक्षण कार्यक्रम को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 24 सदस्यीय एक समिति बनायी गयी है जिसमें मंत्री, कलाकार एवं विशेषज्ञ शामिल हैं।

संरक्षण के लिए चुने गये किले पुणे जिले के शिवनेरी (जुन्नार) , रायगढ़ (भोर) एवं तोरण (वेल्हे) , सिंधुदुर्ग जिले के विजयदुर्ग (देवगढ़) एवं सिंधुदुर्ग (मालवन) तथा रायगढ़ जिले के सुधागढ (सुधागढ) हैं।

इस समिति में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, राजस्वमंत्री बालासाहब थोराट, संस्कृति मंत्री अमित देशमुख, पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे आदि हैं। शिवाजी महाराज के वंशज और राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राज्यसभासदस्य संभाजी राजे भी उसमें हैं ।

अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान एवं विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि भी समिति का हिस्सा हैं। समिति मुख्यमंत्री सचिवालय से काम करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र