लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 प्रतिबंधों में और छूट की संभावनाओं पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 10, 2021 10:06 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त महाराष्ट्र में कोविड-19 कार्यबल ने एहतियात का पालन करते हुए प्रतिबंधों में और राहत देने की संभावनाओं पर विचार किया और महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर चिकित्सकीय ऑक्सीजन की जरूरत और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया।

कार्यबल की सोमवार शाम में हुई बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे और कोविड-19 कार्यबल के प्रमुख डॉक्टर संजय ओक तथा अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

बैठक में शामिल हुए एक अधिकारी ने बताया, ‘‘डॉक्टरों, विशेषज्ञों और सरकारी विभागों से प्राप्त विभिन्न सुझावों के बाद राज्य सरकार नए दिशानिर्देश की तैयारी कर रही है। बैठक का फोकस इस बात पर था कि एहतियात का पालन करते हुए आगे प्रतिबंधों में और किस तरह की छूट दी जा सकती है।’’

उन्होंने बताया कि सरकार उन क्षेत्रों को सूचीबद्ध कर रही है, जहां और राहत दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि कार्यबल ने संभावित तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर महामारी से निपटने की तैयारियों, चिकित्सकीय ऑक्सीजन की जरूरत, टीकाकरण अभियान में तेजी, संक्रमण के मामलों का प्रभावी तरह से पता लगाने से लेकर संक्रमण के प्रसार को रोकने जैसे उपायों पर चर्चा की।

राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह कोविड-19 प्रतिबंधों में दी गई छूट से मॉल, सिनेमाघरों, धार्मिक स्थलों और धार्मिक जमावड़े को बाहर रखा था। राज्य सरकार ने 25 जिलों में रात आठ बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी थी, जबकि 11 जिलों में उच्च संक्रमण दर की वजह से स्तर-तीन के प्रतिबंध बरकरार रखे गए। सोमवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,505 नए मामले सामने आए और 68 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,57,833 और मृतक संख्या बढ़कर 1,34,064 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों