लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 से मृत्यु के मामलों की संख्या नहीं छिपाई :टोपे

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:50 IST

Open in App

मुंबई, 10 जून महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में कोविड-19 से मृत्यु के कुछ मामले दर्ज नहीं होने की खबरों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी तरीके से काम कर रही है।

राज्य में मृत्यु के 11,000 मामले कोविड-19 से मौत के आंकड़ों में दर्ज नहीं होने की खबरों पर टोपे ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘हर जिले में कोविड-19 के निजी और सरकारी अस्पताल हैं। सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस से मृत्यु के आंकड़े नियमित अद्यतन किये जाते हैं, वहीं निजी अस्पतालों के आंकड़ों में देरी हो जाती है और इसलिए मामलों की संख्या में असमानता है। सभी निजी अस्पतालों से कोविड-19 से मृत्यु के मामलों की सूची नियमित देने को कहा गया है।’’

मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के मुख्य सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि अगर संक्रमण से मौत के मामलों की जानकारी नियमित नहीं दी जाती तो कार्रवाई की जाएगी। पोर्टल पर डाटा एंट्री ऑपरेटर आंकड़े दर्ज करते हैं और दुर्भाग्य से कई बार समय पर जानकारी नहीं डाली जाती।’’

उन्होंने राज्य में टीकाकरण अभियान को बढ़ाने के संदर्भ में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने उन्हें फोन पर बताया है कि दो दिन के अंदर टीका आवंटन नीति घोषित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू