महाराष्ट्र सरकार ने वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी : भाजपा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 16:18 IST2021-12-26T16:18:49+5:302021-12-26T16:18:49+5:30

Maharashtra government did not approve the unveiling program of Vajpayee's statue: BJP | महाराष्ट्र सरकार ने वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी : भाजपा

महाराष्ट्र सरकार ने वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी : भाजपा

मुंबई, 26 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुंबई आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा रद्द कर दिया गया। दौरा रद्द होने के बाद भाजपा ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिमा के अनावरण संबंधी कार्यक्रम को अनुमति देने से अंतिम क्षण में इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम मुंबई के उपनगर कांदिवली के खेल संकुल में शनिवार को वाजपेयी की जयंती पर होना था।

महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी -कांग्रेस के गठबंधन महा विकास आघाडी की सरकार है।

भाजपा नेता और उत्तरी मुंबई से लोकसभा सदस्य गोपाल शेट्टी ने दावा किया कि राज्य के खेलमंत्री सुनील केदार ने ‘‘कार्यक्रम की अनुमति देने से अंतिम समय में इनकार कर दिया।’’

शेट्टी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति रद्द किए दिए जाने के बाद नड्डा को अपना मुंबई दौरा रद्द करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra government did not approve the unveiling program of Vajpayee's statue: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे