लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र की योजनाओं को ही अपनी योजना के तौर पर घोषित किया : फडणवीस

By भाषा | Updated: April 14, 2021 14:33 IST

Open in App

मुंबई, 14 अप्रैल महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को आरोप लगाया कि महा विकास आघाड़ी सरकार केंद्र की योजनाओं को कुछ बदलाव के साथ कोविड-19 पाबंदी से प्रभावित लोगों के लिए खास कदम के तहत पेश कर रही है।

नागपुर में संवाददाताओं से भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने जो घोषणाएं की है, वह छलावा है क्योंकि केंद्र की योजनाओं को ही कुछ बदलाव के साथ पेश किया गया और राज्य की अपनी योजना बतायी गयी।

फडणवीस ने कहा, ‘‘महामारी के बीच पाबंदी को लेकर नयी घोषणाओं से बड़ी आबादी प्रभावित होगी लेकिन इस सरकार से उन्हें कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलेगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि 2011 में गलत तरीके से सर्वेक्षण करने के कारण राज्य में करीब 88 लाख लोग खाद्य सुरक्षा कानून के दायरे से बाहर हैं और मुख्यमंत्री ने इन लोगों के लिए किसी सहायता की घोषणा नहीं की है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए मंगलवार को कुछ नयी पाबंदियों की घोषणा की।

ठाकरे ने रेहड़ी-पटरी वालों, पंजीकृत निर्माण मजदूरों और लाइसेंस प्राप्त ऑटोरिक्शा ड्राइवरों के लिए 5476 करोड़ रुपये के पैकेज की भी घोषणा की।

पैकेज को लेकर लाभार्थियों और विभिन्न हलकों में स्वागत हुआ है, वहीं फडणवीस ने इसे छलावा बताया।

फडणवीस ने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री ने पंजीकृत हॉकरों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। इससे केवल मुंबई और ठाणे में हॉकरों को फायदा होगा क्योंकि इन्हीं शहरों में पंजीकृत हॉकर हैं। सरकार मुंबई और ठाणे के बाहर हॉकरों को मान्यता नहीं देती है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मौजूदा सरकार जमीनी हालात से अवगत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू