लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर बालरोग विशेषज्ञों का कार्यबल बनाया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 15:25 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को बालरोग विशेषज्ञों का कार्यबल गठित करने का ऐलान किया। इस कार्यबल में राज्य के 13 विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चे प्रभावित होंगे।

टोपे ने बयान में रेखांकित किया कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सुहास प्रभु 13 सदस्यीय कार्यबल के अध्यक्ष होंगे जबकि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय के निदेशक तात्याराव लहाने सदस्य सचिव होंगे।

बयान में कहा गया कि इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.प्रदीप व्यास ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया है।

बयान में कहा गया कि तीसरी लहर और उसमें बच्चों के प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जन स्वास्थ्य विभाग को जरूरी तैयारियों को अंजाम देने के लिए विशेषज्ञों का कार्यबल बनाने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग