लाइव न्यूज़ :

मेडिकल कॉलेजों में कक्षाएं फिर से शुरू करने पर विचार कर रही है महाराष्ट्र सरकार : अजीत पवार

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:26 IST

Open in App

पुणे, दो जुलाई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों में कक्षाएं फिर से शुरू करने पर विचार कर रही है, लेकिन यह तभी संभव होगा जब सभी छात्र, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके होंगे।

पुणे में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में कक्षाएं फिर से शुरू करने का फैसला यह सुनिश्चित करने के लिए लिया जा रहा है कि राज्य को भविष्य में चिकित्सकों की कमी का सामना न करना पड़े।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “ हम सरकारी और निजी दोनों मेडिकल कॉलेजों में कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति देने का फैसला लेने के बारे में सोच रहे हैं। इसके लिए शर्त केवल यह है कि सभी छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेनी होगी। ”

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हजारों चिकित्सक देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से पास होकर निकलते हैं और यदि कक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी, तो नये स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध नहीं होंगे जिसके कारण चिकित्सकों समेत स्वास्थ्यकर्मियों की कमी हो जाएगी। पवार ने कहा कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगे और चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख से भी सलाह ली जाएगी।

पुणे में कोविड-19 के मद्देनजर लागू प्रतिबंधों पर पवार ने कहा कि मौजूदा संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़ और पुणे ग्रामीण इलाके राज्य सरकार की पांच-स्तरीय योजना के तीसरे स्तर पर बने रहेंगे ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल