महाराष्ट्र सरकार ने भाजपा शासनकाल में हुए वृक्षारोपण अभियान की जांच के लिये समिति गठित की

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:40 IST2021-03-10T20:40:24+5:302021-03-10T20:40:24+5:30

Maharashtra government constituted committee to investigate tree plantation campaign during BJP rule | महाराष्ट्र सरकार ने भाजपा शासनकाल में हुए वृक्षारोपण अभियान की जांच के लिये समिति गठित की

महाराष्ट्र सरकार ने भाजपा शासनकाल में हुए वृक्षारोपण अभियान की जांच के लिये समिति गठित की

मुंबई, 10 मार्च महाराष्ट्र सरकार ने भाजपा के शासनकाल में राज्य में 33 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान की जांच के लिये एक समिति गठित करने की बुधवार को घोषणा की।

वन राज्य मंत्री दत्तात्रेय बारणे ने विधानसभा में कहा कि वह 16 विधायकों की इस समिति के प्रमुख होंगे।

भाजपा नेता देवेन्द्र फड़णवीस के मुख्यमंत्री रहते महाराष्ट्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया था। अब महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रही शिवसेना उस समय भाजपा के साथ सरकार में शामिल थी।

बारणे ने कहा कि समिति चार महीने में सदन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

शिवसेना विधायक रमेश कोरगांवकर ने पिछले सप्ताह सदन में पूछा था कि अभियान के दौरान वास्तव में कितने पेड़ लगाए गए। उनके इस सवाल के बाद अभियान की जांच का आश्वासन दिया गया है।

कोरगांवकर ने कहा था पिछले साल अक्टूबर तक 75.63 प्रतिशत पेड़ ही बाकी बचे। उन्होंने पूछा था कि क्या शेष पौधे जीवित नहीं रहे।

बारणे ने कहा था कि वन विभाग को 2016-17 से 2019-20 के बीच विशेष अभियान के कार्यान्वयन के लिये 2,429.78 करोड़ रुपये मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra government constituted committee to investigate tree plantation campaign during BJP rule

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे