लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार आधुनिक कारागारों के निर्माण के प्रस्ताव पर विचार कर रही: मंत्री

By भाषा | Updated: January 1, 2021 17:33 IST

Open in App

पुणे, एक जनवरी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की मौजूदा जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के लिए आधुनिक जेलों के निर्माण के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

यरवदा केंद्रीय कारागार का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से देशमुख ने कहा कि राज्य की जेलों में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को दूर रखकर जेल प्रशासन ने प्रशंसनीय काम किया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ मैं जेल अधिकारियों और कर्मचारियों से मिला और कोविड-19 महामारी के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी। मैं कैदियों से भी मिला और उनकी मांगों और तकलीफों को सुना।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राज्य के सभी कारागारों में तय संख्या से ज्यादा कैदी हैं। यहां संख्या भार कम करने के लिए आधुनिकों जेलों के निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के सामने एक प्रस्ताव रखा गया है ।

उन्होंने कहा कि राज्य में जेलों की क्षमता 22,000 कैदियों की है लेकिन मौजूदा समय में वहां करीब 38,000 कैदी रह रहे हैं।

देशमुख ने बताया ‘‘कोविड-19 महामारी के दॉरान हमने करीब 11,000 कैदियों को अस्थायी पेरोल पर रिहा किया है। इससे हमें कोरोना वायरस से बचाव में मदद मिली है। हालांकि जेलों में कैदियों के इस वायरस से संक्रमित होने के मामले आए लेकिन सभी कैदियों का समुचित इलाज किया गया।’’

आधुनिक जेलों के निर्माण के प्रस्ताव के अलावा पुलिस कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण की एक योजना पर भी विचार चल रहा है। वहीं उन्होंने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक सुबोध जायसवाल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के बयान पर भी टिप्पणी की ।

उन्होंने कहा, ‘ ‘ अगर हम अच्छा काम करेंगे तो भी विपक्ष हमारी आलोचना करेगा। अगर वह आलोचना नहीं करेंगे तो उनकी पार्टी की दुकान बंद हो जाएगी।’’

फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल के प्रतिनियुक्ति के आधार पर राज्य से बाहर जाने के निर्णय से पुलिस बल का मनोबल गिरेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल