लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार गढ़चिरौली में पंचायतों के लिए प्रोत्साहन योजना पर कर रही विचार

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:26 IST

Open in App

नागपुर, 30 जनवरी महाराष्ट्र सरकार गढ़चिरौली जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

यह जानकारी आज एक अधिकारी ने दी।

राज्य में हाल में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में गढ़चिरौली जिले में 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था।

इस हफ्ते के शुरू में जिले के अपने दौरे के दौरान राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जिलाधिकारी दीपक सिंगला से उन ग्राम पंचायतों को वित्तीय प्रोत्साहन दिए जाने संबंधी प्रस्ताव भेजने को कहा था जहां चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

सिंगला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि जिन गांवों में पहली बार चुनाव सुगमतापूर्वक संपन्न हुए हैं, उनकी अनुशंसा ग्रामीण विकास विभाग से वित्तीय प्रोत्साहन के लिए की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली में 340 ग्राम पंचायत हैं जिनमें से 100 भीतरी इलाकों में स्थित हैं।

अधिकारियों ने कहा, “हमने अभी तक प्रस्ताव नहीं भेजा है और यह तय नहीं किया है कि किस गांव को पांच से 10 लाख रुपये के बीच मिलने वाले वित्तीय प्रोत्साहन के लिए चुना जा सकता है। हम अगले हफ्ते तक प्रस्ताव भेजेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों