लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने एक्सिस बैंक में बंद किया खाता, SBI में किया शिफ्ट, कहीं देवेंद्र फड़नवीस तो वजह नहीं!

By गुणातीत ओझा | Updated: March 13, 2020 10:58 IST

राज्य सरकार का नेशनल साइक्लोन रिस्क मिटिगेशन प्रोजेक्ट्स बैंक खाता एक्सिस बैंक में था और अब इसे एसबीआई में ट्रांसफर कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले को भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर हमले की तरह देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एक्सिस बैंक में बंद किया अपना एक खातामहाराष्ट्र सरकार ने एक्सिस में खाता बंद कर इसे एसबीआई में शिफ्ट किया है

मुंबईः महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को एक्सिस बैंक में अपना एक खाता बंद कर दिया। सरकार ने एक्सिस में खाता बंद कर इसे एसबीआई में शिफ्ट किया है। 

राज्य सरकार का नेशनल साइक्लोन रिस्क मिटिगेशन प्रोजेक्ट्स बैंक खाता एक्सिस बैंक में था और अब इसे एसबीआई में ट्रांसफर कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले को भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर हमले की तरह देखा जा रहा है। बताते चलें कि एक्सिस बैंक में देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी एक वरिष्ठ पद पर काम करती हैं। जिसके चलते पू्र्व में फडणवी को निजी बैंक का पक्ष लेने के आरोपों का सामना करना पड़ा था।

अजि‍त पवार ने राज्‍य सरकार के पैसों को लेकर कही थी  यह बात...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री अजित पवार ने बीते शुक्रवार को कहा था कि महाराष्ट्र सरकार अपना कोष सिर्फ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में रखेगी। उद्धव ठाकरे ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि सरकार का पैसा सिर्फ राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा किया जाए। पवार ने कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अन्य सचिवों को निर्देश दिया है कि वे सरकार का कोष सिर्फ राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा कराएं, विशेषरूप से केंद्र द्वारा संरक्षित बैंकों में।" पवार का यह बयान पुलिस विभाग का वेतन खाता निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक को स्थानांतरित करने को लेकर पैदा हुए विवाद के मद्देनजर आया।

कथित रूप से देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने पुलिस विभाग का वेतन खाता एक्सिस बैंक को सौंपा था। फड़नवीस की पत्नी अमृता एक्सिस बैंक में वरिष्ठ पद पर हैं। वहीं बीते गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग का खाता एक्सिस बैंक को स्थानांतरित करने के मामले में फड़नवीस से जवाब मांगा था।

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र राजनीतिदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ऐक्सिस बैंकस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया(एसबीआई)अजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी