लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार करों में कटौती करके राहत प्रदान कर सकती है : देवेंद्र फडणवीस

By भाषा | Updated: March 1, 2021 16:10 IST

Open in App

मुम्बई, एक मार्च महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य में एमवीए सरकार ईंधन के दाम में वृद्धि के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है जबकि वह करों में कटौती करके राहत प्रदान कर सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रति लीटर पेट्रोल पर केंद्र द्वारा लगाये गये कर 70 रूपये तक होते हैं और यह राशि विभिन्न तरीकों से राज्यों को दे दी जाती है तथा राज्य द्वारा लगाया गया शुल्क 27 रूपये तक होता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार जो शुल्क लगाती है, उसे वह घटा सकती है और आम आदमी को राहत दे सकती है।’’

जब उनसे प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले द्वारा ईंधन के बढ़ते दाम के विरूद्ध साईकिल रैली निकाले जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शायद वह ‘‘ईंधन पर कर कटौती का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हों क्योंकि करों की कटौती की चर्चा चल रही है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी एमवीए सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर काटे जा रहे बिजली कनेक्शन के विरूद्ध आवाज उठाएगी क्योंकि इससे लोगों खासकर किसानों को बड़ी परेशान हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब