मराठा कोटा पर अपनी जिम्मेदारी से भागने के लिए केंद्र को दोष दे रही महाराष्ट्र सरकार: भाजपा
By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:55 IST2021-08-11T19:55:01+5:302021-08-11T19:55:01+5:30

मराठा कोटा पर अपनी जिम्मेदारी से भागने के लिए केंद्र को दोष दे रही महाराष्ट्र सरकार: भाजपा
मुंबई, 11 अगस्त भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार, 50 प्रतिशत की तय सीमा में ढील न देने का आरोप केंद्र पर लगाकर, मराठा समुदाय को कोटा देने की अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।
इससे एक दिन पहले राज्य सरकार में मंत्री और कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा में ढील न देने पर केंद्र सरकार की आलोचना की थी।
इसका जवाब देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, “चव्हाण को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह मराठा समुदाय को शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देना चाहते हैं या नहीं। ऐसा लगता है कि वह मुख्य मुद्दे से ध्यान भटका कर अपनी जिम्मेदारी से भागना चाहते हैं।”
पाटिल ने कहा, “मराठाओं को पिछड़े समुदाय के रूप में पहचान देने के लिए राज्य सरकार को प्रक्रिया की शुरुआत कर देनी चाहिए थी। इसकी बजाय चव्हाण ने केंद्र सरकार को दोष देना जारी रखा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।