लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म, टीवी शूटिंग पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 00:45 IST

Open in App

मुम्बई, 13 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस के मामलों पर रोक लगाने से जुड़े दिशानिर्देशों के तहत बुधवार शाम से राज्य में फिल्मों, टीवी सीरियलों एवं विज्ञापनों की शूटिंग स्थगित रहेगी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा घोषित ‘ब्रेक द चेन’ आदेश के तहत राज्यभर में बुधवार रात आठ बजे से एक मई सुबह सात बजे तक दिशानिर्देश प्रभाव में रहेंगे।

वर्तमान आदेश से उन शूटिंगों पर रोक लग गयी है जो बार-बार कोविड जांच और भीड़ वाले दृश्यों से बचने जैसे एहतियातों के साथ चल रही थीं।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार का फैसला एक ‘बड़े झटके’ के तौर पर आया है।

तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें काम करने देना चाहिए। फिल्म एवं टीवी शूटिंग पूर्ण एहतियात, सभी सरकारी निर्देशों के अनुपालन के साथ की जाती है। लेकिन शूटिंग पर पूर्ण रोक झटका है। हम मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की योजना बना रहे हैं जिसमें हम उनसे शूटिंग की अनुमति देने का अनुरोध करेंगे।’’

उनके अनुसार मेगास्टार अमिताभ बच्चन की ‘गुडबाय’, शाहरूख खान की ‘पठान’ और सलमान खान की ‘टाईगर 3’ समेत कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग प्रभावित होगी।

इंडियन फिल्म्स एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल की टीवी एवं वेब विंग के अध्यक्ष जे डी मजेठिया ने कहा कि संगठन आदेश का पालन करेगा लेकिन वह मुख्यंमत्री से फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह