लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट का फैसला, सीएम उद्धव ठाकरे को राज्यपाल करें MLC नियुक्त 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2020 14:25 IST

उद्धव ठाकरे वर्तमान में राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं हैं और उन्हें पद ग्रहण करने के छह महीने के भीतर विधानसभा या फिर विधान परिषद का सदस्य बनना जरूरी है। उन्होंने नवंबर में मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एमएलसी नियुक्त करने के लिए कहा गया है।यह प्रस्ताव ऐसे समय में पारित किया गया है जब कोरोनो वायरस के प्रकोप के कारण परिषद के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एमएलसी नियुक्त करने के लिए कहा गया है। यह प्रस्ताव ऐसे समय में पारित किया गया है जब कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण परिषद के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा है आज की कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्यपाल द्वारा अनुशंसित 2 एमएलसी के पद खाली हैं जिसको कैबिनेट सिफारिश करेगी कि उसमें एक पद पर सीएम को नियुक्त किया जाए। चूंकि COVID-19 के कारण MLC चुनाव नहीं हो सकते इसलिए संवैधानिक संकट से बचने के लिए यह किया जा रहा है।

उद्धव ठाकरे वर्तमान में राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं हैं और उन्हें पद ग्रहण करने के छह महीने के भीतर विधानसभा या फिर विधान परिषद का सदस्य बनना जरूरी है। उन्होंने नवंबर में मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। अगर वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं बन पाते हैं तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम उद्धव ठाकरे आज की कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं थे। इस बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने की और यह प्रस्ताव पारित किया है। आपको बता दें, महाराष्ट्र की सरकार तीन पार्टियों के गठबंधन से चल रही है, जिसमें शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शामिल है। पिछले साल के अंत में एक लंबी और नाटकीय राजनीतिक लड़ाई के बाद उद्धव ठाकरे ने सीएम की कुर्सी हासिल की थी। मौजूदा समय में महाराष्ट्र कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहा है। यह पहला राज्य है, जहां सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए हैं। यहां 1135 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 72 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रशिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे