लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने की योजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 21:17 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को एक प्रस्ताव को मंजूरी दी कि राज्य को ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जाए जिसके तहत उत्पादकों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि ‘महाराष्ट्र मिशन ऑक्सीजन’ का उद्देश्य राज्य में प्रति दिन 3000 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस का उत्पादन करना है।

वर्तमान में राज्य में उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 1300 मीट्रिक टन है जबकि कोरोना वायरस महामारी के कारण मांग 1800 मीट्रिक टन है।

बयान में बताया गया कि संभावित तीसरी लहर के दौरान मेडिकल ऑक्सीजन की मांग 2300 मीट्रिक टन तक बढ़ सकती है।

योजना के तहत ऑक्सीजन उत्पादन के लिए औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन दिया जाएगा जिसमें मराठवाड़ा एवं विदर्भ क्षेत्र में जीएसटी पर 150 फीसदी की छूट और राज्य के शेष हिस्से में 100 फीसदी छूट होगी। इसी तरह की छूट स्टांप ड्यूटी और बिजली शुल्क में भी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू