लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस में पदोन्नति की नई नीति को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:07 IST

Open in App

मुंबई, 15 अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार ने कनिष्ठ पुलिस कर्मियों को सहायक निरीक्षक या उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया है, जिससे बल का मनोबल बढ़ेगा और उसकी दक्षता में वृद्धि होगी।

अधिकारियों ने बताया कि निर्णय को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंजूरी दे दी है जिससे हवलदार और अन्य श्रेणी के 45,000 कर्मियों को लाभ होगा।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा, “पहले एक हवलदार अपने पूरे कार्यकाल में एक ही पद पर रहता था। पदोन्नति नीति से हवलदारों की संख्या 37,861 से बढ़कर 51,210 हो जाएगी। सहायक पुलिस उप निरीक्षकों की संख्या भी 15,270 से बढ़कर 17,071 हो जाएगी।”

एक अधिकारी ने कहा कि यह अपेक्षा की जाती है कि किसी कर्मी को एक ही पद पर 10 वर्षों तक सेवा करने के बाद पदोन्नति मिल जाए, लेकिन उच्च पदों की कमी के चलते कर्मी एक भी पदोन्नति प्राप्त किए बिना सेवानिवृत्त हो जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे