लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिये तत्काल सहायता राशि मंजूर की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 00:09 IST

Open in App

मुंबई, 28 जुलाई महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को राज्य में हाल में आई बाढ़ और बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं से प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता के तौर पर दस हजार रुपये की राशि प्रदान करने का फैसला किया।

राज्य मंत्रिमंडल ने रायगढ़ जिले के महाड में एनडीआरएफ के स्थायी शिविर के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। राज्य मंत्रिमंडल ने बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है। पिछले सप्ताह हुई भीषण बारिश ने कई जिलों में कहर बरपा रखा है।

राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि हमने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के नियमों के तहत सहायता प्रदान करनी शुरू कर दी है। उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि अन्य वस्तुओं के अलावा प्रभवित परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतो की वस्तुएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार तत्काल सहायता के तौर पर प्रभावित लोगों को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि और मदद केंद्र सरकार से और कोष मिलने पर प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस