लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात राहत के लिए 252 करोड़ रूपये का राहत पैकेज मंजूर किया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 22:32 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात प्रभावित तटीय जिलों के लोगों के लिए 252 करोड़ रूपये का राहत पैकेज मंजूर किया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 252 करोड़ रूपये की राहत राशि राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (एनडीआरएफ) के तहत केंद्र सरकार द्वारा नियमों के अंतर्गत बनने वाली रकम से अधिक ही है। एनडीआरएफ नियमों के तहत करीब 72 करोड़ बनेगा।

अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त व्यय राज्य वहन करेगा।

सरकार ने कहा है कि जिस किसी व्यक्ति की मौत हो गयी है, उसके परिवार को एनडीआरएफ नियमों के तहत चार लाख रूपये और राज्य के कोष से एक लाख रूपये दिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार जिन लोगों का मकान पूरी तरह नष्ट हो गया है उन्हें 1,50,000-1, 50,000 रूपये दिये जाएंगे। जिनके मकान को 50 फीसद नुकसान पहुंचा है, उन्हें पचास-पचास हजार रूपये और जिनके मकान को 25 फीसद नुकसान पहुंचा है, उन्हें 25-25 हजार रूपये मिलेंगे। पंद्रह फीसद नुकसान वाले मकान और क्षतिग्रस्त झुग्गियों के लिए 15-15 हजार रूपये दिये जाएंगे।

चक्रवाती तूफान ताउते गुजरात पहुंचने से पहले महाराष्ट्र पहुंचा था और उसने बड़ा नुकसान पहुंचाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब