लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासियों की मदद के लिए 231 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 4, 2021 10:21 IST

Open in App

ठाणे, चार अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने अपनी ‘खावटी’ अनुदान योजना के तहत राज्य में आदिवासी परिवारों के लिए 231 करोड़ रुपये की धनराशि पारित की है।

आदिवासी विकास विभाग ने 26 मार्च को इस संबंध में एक सरकारी प्रस्ताव पारित किया।

सरकारी प्रस्ताव के अनुसार, कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण पैदा हुई समस्याओं के मद्देनजर राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले साल अगस्त में अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के परिवारों को चार-चार हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराने का फैसला किया।

उसने बताया कि इस साल 26 मार्च को सरकार ने बैंक खातों में सीधे नकद हस्तांतरण के जरिए ऐसे परिवारों को दो-दो हजार रुपये देने को मंजूरी दी है।

आदिवासी कल्याण पर सरकारी समिति का नेतृत्व करने वाले पूर्व विधायक विवेक पंडित ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि योग्य लाभार्थियों तक यह मदद पहुंचेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल