लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों, मरम्मत कार्यों के लिए 11,500 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:30 IST

Open in App

मुंबई, तीन अगस्त महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने बारिश और बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने तथा बाढ़ में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत करने के लिए मंगलवार को 11,500 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की।

एक बयान में राज्य सरकार ने कहा कि तत्काल राहत के अलावा 11,500 करोड़ रुपये के पैकेज का एक हिस्सा मरम्मत कार्यों और बाढ़ की रोकथाम तथा इसके खतरे को कम करने से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए कुछ दीर्घकालिक उपाय करने पर खर्च किया जाएगा। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के समक्ष हाल में आयी बाढ़ और भारी बारिश के संबंध में एक प्रस्तुति दी, जिसके बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने वित्तीय सहायता को मंजूरी दी।

सरकार द्वारा घोषित कुल वित्तीय पैकेज में से 1,500 करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए उपयोग किए जाएंगे, जबकि 3,000 करोड़ रुपये क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए खर्च किए जाएंगे। बयान में कहा गया है कि भविष्य में बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए दीर्घकालिक उपाय को लेकर 7,000 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है। राज्य सरकार ने मुआवजे के लिए अर्हता में भी ढील दी है।

बयान में कहा गया है कि ठाकरे ने अधिकारियों से एक विशेषज्ञ समिति गठित करने और जुलाई के अंत में भारी बारिश के बाद नदियों में आयी बाढ़ का अध्ययन कराने के लिए राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (एनडब्ल्यूडीए) की मदद लेने को कहा है।

रायगढ़, रत्नागिरि, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जैसे जिले 21 से 23 जुलाई तक भारी वर्षा और बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए थे। भूस्खलन जैसी वर्षा जनित घटनाओं में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी और दो लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। तटीय कोंकण क्षेत्र का रायगढ़ जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ जहां 100 लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह