लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में वृद्धि की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:58 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में 1,000 रुपये की वृद्धि तथा जुलाई से प्रति महीने कोविड-19 भत्ते के रूप में 500 रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्हें एक स्मार्टफोन भी मिलेगा।

इस घोषणा के बाद पिछले एक सप्ताह से वेतन वृद्धि समेत कई अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया। इस घोषणा से करीब 68,000 सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से जान गंवाने वाली आशा कार्यकर्ताओं के परिजनों को 50 लाख रुपये की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।

मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) अनुबंध पर बहाल कर्मी हैं, जिनकी भर्ती सरकारी योजनाओं, मुख्य तौर पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को लागू करवाने की दिशा में काम करने के लिए किया गया है।

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान टोपे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की आशा कार्यकर्ताओं को महंगा स्मार्टफोन उनके काम के लिए मिलेगा। इसके साथ ही उनके वेतन में प्रति महीना 1,000 रुपये की वृद्धि हुई है। उन्हें प्रति महीना कोविड-19 भत्ते के तौर पर भी 500 रुपये दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि आशा कार्यकर्ताओं को जुलाई से 1,500 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह