लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने कांग्रेस नेता पटोले के फोन टैपिंग के आरोपों में उच्चस्तरीय जांच की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:43 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने कांग्रेस विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के इन आरोपों पर उच्चस्तरीय जांच की मंगलवार को घोषणा की कि पूर्ववर्ती भाजपा नीत राज्य सरकार में उनका फोन टैप किया गया था।

पटोले ने इस साल की शुरुआत में आरोप लगाया था कि देवेंद्र फडणवीस नीत पूर्ववर्ती सरकार में 2016-17 में उनके साथ ही राकांपा, भाजपा और शिवसेना के अनेक महत्वपूर्ण नेताओं तथा कई आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों के फोन की टैपिंग कराई गयी।

कांग्रेस ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

पाटिल ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि इस मुद्दे की विस्तार से जांच होने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट अगले विधानसभा सत्र में सदन में पेश की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) से टेलीफोन बातचीत पर निगरानी रखने की अनुमति मांगते समय फोन नंबर और कारण बताने होते हैं।

राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने पूछा कि कितने विधायकों पर निगरानी रखी गयी। पटोले ने पूछा कि किसके निर्देशों पर फोन टैप कराये गये।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि पुलिस ने इस बहाने से उनके फोन को टैप किया कि यह अमजद खान नामक व्यक्ति का है जो मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला है। मेरे फोन नंबर को एक मुस्लिम नाम से और मादक पदार्थ तस्कर से क्यों जोड़ा गया। क्या अधिकारियों को पता नहीं था कि मैं (उस समय) सांसद था?’’

पटोले ने दिसंबर 2017 में भाजपा छोड़ दी थी। उस समय वह पार्टी के सांसद थे। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे