महाराष्ट्र सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिये मुंबई में हॉस्टल के निर्माण की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 20:05 IST2021-04-13T20:05:28+5:302021-04-13T20:05:28+5:30

Maharashtra government announced construction of hostels in Mumbai for working women | महाराष्ट्र सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिये मुंबई में हॉस्टल के निर्माण की घोषणा की

महाराष्ट्र सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिये मुंबई में हॉस्टल के निर्माण की घोषणा की

मुंबई, 13 अप्रैल महाराष्ट्र के मंत्री जितेन्द्र अव्हाड ने मंगवलार को मुंबई में कामकाजी महिलाओं के लिये 450 कमरों वाले हॉस्टल के निर्माण की घोषणा की।

राज्य के आवासीय मंत्री अव्हाड ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने हॉस्टल के निर्माण के लिये शहर के मध्य में स्थित ताड़देव इलाके में एक भूखंड का चयन किया है।

उन्होंने कहा, ''हम कामकाजी महिलाओं के लिये 450 कमरों वाले हॉस्टल का निर्माण करेंगे, जिसमें 1,000 महिलाएं रह सकती हैं। इसमें मनोरंजन केन्द्र और जिम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।''

मंत्री ने कहा कि अगले दो साल में यह परियोजना पूरी हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra government announced construction of hostels in Mumbai for working women

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे