लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार एवं भाजपा मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करने के लिए राज्य में दंगे करा रही है: पटोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2023 21:27 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि सरकार दंगों के जरिए महंगाई और बेरोजगारी समेत ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपटोले ने आरोप लगाया कि सरकार दंगों के जरिए महंगाई और बेरोजगारी समेत ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही हैपत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, पिछले ढाई महीने में महाराष्ट्र में 10 जगहों पर दंगे हुएउन्होंने कहा, भाजपा की यह धूर्त चाल सफल नहीं हो सकी क्योंकि शाहू, फुले, आंबेडकर की विचारधारा महाराष्ट्र में गहरी जड़ें जमा चुकी हैं

मुंबई:महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बृहस्पतिवार को एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार पर पिछले कुछ महीनों में राज्य के कुछ हिस्सों में दंगे कराने और मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करने की “कुटिल योजना” बनाने का आरोप लगाया। पटोले ने आरोप लगाया कि सरकार दंगों के जरिए महंगाई और बेरोजगारी समेत ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही है। मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में तीन मई को पहाड़ी जिलों में ‘जनजातीय एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुईं। राज्य में अब तक करीब 120 लोगों की जान जा चुकी है और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

हाल के दिनों में, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मुगल सम्राट औरंगजेब और मैसूरु शासक टीपू सुल्तान पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सांप्रदायिक तनाव और हिंसा की घटनाएं देखी गईं। 

पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, “पिछले ढाई महीने में महाराष्ट्र में 10 जगहों पर दंगे हुए। इन दंगों के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार है, जिसके जरिए लोगों का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कुटिल योजना अपनी ताकत का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र में मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करना है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि महाराष्ट्र में अमरावती, अकोला, शेगांव, नासिक, अहमदनगर और कोल्हापुर सहित 10 स्थानों पर दंगे कराए गए। 

उन्होंने कहा, “भाजपा की यह धूर्त चाल सफल नहीं हो सकी क्योंकि शाहू, फुले, आंबेडकर की विचारधारा महाराष्ट्र में गहरी जड़ें जमा चुकी हैं। यहां तक कि शाहू महाराज के कोल्हापुर में भी भाजपा ने धार्मिक विवाद पैदा करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने भाजपा की साजिश का पर्दाफाश कर दिया और इसलिए यह योजना भी विफल रही।” राजर्षि शाहू महाराज ने महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. बी आर आंबेडकर के साथ मिलकर महाराष्ट्र की प्रगतिशील और सुधारवादी परंपरा की तिकड़ी बनाई। 

पटोले ने कहा, “राज्य की जनता ने संयम बरता और सामाजिक सौहार्द बनाये रखा, वे इस तरह की साजिश का समर्थन नहीं करते। कांग्रेस की राज्य इकाई ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और राज्यपाल के साथ मुलाकात की, लेकिन अब तक कुछ ठोस नहीं हो सका है।”

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :नाना पटोलेमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेBJPमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है