लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने जल क्रीड़ाएं आरंभ करने, मनोरंजन उद्यानों को खोलने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 23, 2020 12:52 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्य में लागू लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील देने के तहत जल क्रीड़ा के साथ-साथ नौका विहार जैसी गतिविधियां पुन: आरंभ करने और मनोरंजन उद्यानों (अम्यूजमेंट पार्क) को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है।

इस संबंध में सरकारी परिपत्र दिसंबर 21 को जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि इन गतिविधियों के दौरान कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी।

इसमें कहा गया है कि कोविड-19 निरुद्ध क्षेत्रों के बाहर जल क्रीड़ा और नौका विहार जैसी गतिविधियों की मंजूरी होगी।

परिपत्र में कहा गया है कि निरुद्ध क्षेत्रों के बाहर मनोरंजन उद्यानों को खोलने की भी अनुमति होगी।

इसमें कहा गया है कि संबंधित विभागों ने इन गतिविधियों के लिए मानक संचालक प्रक्रियाएं जारी की हैं।

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में कोविड-19 के नए स्वरूप के सामने आने संबंधी बढ़ती चिंताओं के बीच, महाराष्ट्र सरकार ने 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक नगर निगम क्षेत्रों में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक एहतियातन रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,106 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,02,458 हो गई है। राज्य में संक्रमण के कारण अब तक 48,876 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?